
भिलाई३ चरोदा। अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोसेवार्डा के भिलाई तीन निवास स्थान पर भिलाई तीन चरौदा के स्थानीय पत्रकारों ने औपचारिक चर्चा कर पत्रकार हित के लिए चर्चा की थी, जिसमे की विधायक डोमन लाल कोसेवार्डा जी को शामिल होना था, लेकिन अक्समात कार्यों से उन्हें मुंबई जाना पड़ा कारणवश विधायक महोदय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
लेकिन भिलाई तीन चरौदा के पत्रकार निराश न हो, विधायक महोदय के प्रतिनिधि सतीश साहू अहिवारा से भिलाई तीन चरौदा विधायक कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करने पत्रकारो को समय देने के लिए पहुंचे।
पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि आज भिलाई तीन चरौदा के पत्रकारों से मिलने का विधायक जी का इच्छा थी मगर कुछ कारणवश उन्हें मुंबई जाना पड़ा। भिलाई तीन चरौदा में पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम तय था और स्थानीय पत्रकारों को बोलकर संवाद कार्यक्रम को रखा गया। विधायक डोमन लाल कोसेवार्डा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया है और आपके बीच संवाद स्थापित करने एवं आप पत्रकारों से चर्चा करने , शहर में सरकार के विकास कार्य और योजनाओं के लाभ को घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है, जिसकी जानकारी जनता जनार्दन तक पहुंचे। विधायक प्रतिनिधी सतीश साहू ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में एवं नगरी निकाय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं क्षेत्र विधायक डोमन लाल कोसेवार्डा के प्रयासो से क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 350 करोड रुपए खर्च किए हैं एवं भिलाई तीन चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 40 वार्डों के विकास कार्य के लिए 70 करोड रुपए दिया गया है दिए पिछले दो वर्षों में और वर्तमान में टेंडर हो चुका है भिलाई तीन शासकीय अस्पताल में ब्लड टेस्टिंग के लिए मशीन 15 लाख का आ रहा है जिसमें हर तरह का टेस्टिंग किया जा सकता है शुगर, थायराइड, टाइफाइड, इत्यादि सब तरह का ब्लड टेस्ट इस मशीन के माध्यम से होगा जिससे आम जनमानस को टेस्टिंग पर ज्यादा पैसा ना खर्च करना पड़े इसका ध्यान में रखते हुए भिलाई तीन शासकीय अस्पताल में विधायक द्वारा मशीन मंगवाया जा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं नगरी निकाय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोसेवार्डा के मार्गदर्शन में चौथर का विकास कार्य किया जा रहा है और निरन्तर विकास कार्य किया जाएगा।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास में और क्या अहम भूमिका निभाया जा सकता इस पर भी पत्रकारों से राय ली।कार्यक्रम में चरोदा भाजपा मंडल के अध्यक्ष ए, गौरी शंकर, भिलाई चरोदा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष खिलावन सिंह वर्मा, पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, महामंत्री परमजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा पार्षद फिरोज फारुकी एवं भाजपा पार्षद एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे, विधायक महोदय की ओर से पत्रकारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गईं थी।
